ठंड में अलाव बन गया मौत का जाल! बुजुर्ग जिंदा जलकर हुआ हवाओं में सुलगता हुआ

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
ठंड में अलाव बन गया मौत का जाल! बुजुर्ग जिंदा जलकर हुआ हवाओं में सुलगता हुआ

ठंड में अलाव बन गया मौत का जाल! बुजुर्ग जिंदा जलकर हुआ हवाओं में सुलगता हुआ

कोरबा। कड़ाके की ठंड में अलाव जीवन बचाने का जरिया बनता है, लेकिन रविवार की रात ग्राम बड़मार, करतला थाना क्षेत्र में यह अलाव बुजुर्ग मंशीदास महंत (72 वर्ष) के लिए मौत का कारण बन गया।

परिवार के अनुसार, बुजुर्ग अपने सात बेटों और बहुओं के साथ रहते थे। ठंड से बचने के लिए घर में रोजाना अलाव जलाया जाता था। उस रात भी सभी लोग अलाव के पास गर्म हो रहे थे। देर शाम तक सभी आग के पास थे, लेकिन बाद में अपने-अपने कमरों में चले गए। मंशीदास महंत अलाव के पास ही चटाई बिछाकर कंबल ओढ़कर सो गए।

रात करीब 12 बजे उनकी चीख सुनकर परिवार की नींद खुली। बाहर देखने पर बुजुर्ग कंबल सहित आग की लपटों में घिरे हुए थे। परिजनों ने चादर की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक मंशीदास लगभग 80 प्रतिशत झुलस चुके थे।

परिजनों ने प्राथमिक उपचार के रूप में शरीर पर स्याही लगाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया। दो दिन तक इलाज के बाद, देर रात मंशीदास महंत ने दम तोड़ दिया।

यह हादसा ठंड में अलाव के आसपास सावधानी न बरतने का भयानक परिणाम दर्शाता है। प्रशासन ने लोगों से आग का उपयोग करते समय विशेष सतर्क रहने की अपील की है।

खबर शेयर करें: