रायगढ़

Raigarh: साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर कल

रायगढ़। बाबा दीप सिंह सेवक जत्था द्वारा, शहीदी दिवस को समर्पित वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन इस वर्ष भी दिनांक 26.12.2025 को गुरुद्वारा साहिब, रायगढ़ में किया जा रहा है। इस बार 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके।

समस्त संगत एवं नगरवासियों से विनम्र अपील है कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान करके इस संकल्प को सफल बनाने में सहयोग दें। आपका दिया हुआ रक्त, किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है और यह साहिबज़ादों की पावन शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

रक्तदान हेतु पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

– हर्षपाल सिंह बग्गा – 7587207200
– जगजोत सिंह भल्ला – 9399556499
– सिमर बग्गा – 9770646513
– हरप्रीत सिंह अजमानी – 8770394381

सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान शिविर को सफल बनाएं और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button