छत्तीसगढ़

CG News: सड़क पार कर रहे भालू को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, कार्रवाई में जुटी वन विभाग की टीम

 







जगदलपुर। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मेटावाड़ा के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में भालू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम (पीएम) कराया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending Videos

वन विभाग की जांच जारी, वाहन की तलाश
वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक भालू सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। भालू गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर वाहन के कई टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे वाहन की पहचान में मदद मिल सकती है।
वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। विभाग का कहना है कि भालू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजमार्गों पर बढ़ते यातायात के कारण वन्यजीवों के लिए सड़क पार करना एक जानलेवा चुनौती बनता जा रहा है। वन विभाग द्वारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की आवश्यकता है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button