रायगढ़

चंद्रपुर में बनेगा 50 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल, चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय

चंद्रपुर 27 जुलाई 2025: चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट ने चंद्रपुर में 50 बिस्तरों वाला एक आधुनिक अस्पताल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। यह पहल चंद्रपुर के साथ-साथ सरिया, बरमकेला, पुसौर, सारंगढ़ और आसपास के अन्य सभी गांवों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी।

ट्रस्ट ने अस्पताल के लिए लगभग 6-7 एकड़ भूमि का चयन कर लिया है और इसका प्रारंभिक डिज़ाइन भी तैयार कर लिया गया है। आज अस्पताल के डिज़ाइन का अवलोकन श्री गोविंद अग्रवाल, श्री दिनेश षडंगी और मेट्रो अस्पताल के डॉ. प्रकाश मिश्रा ने भी किया।

यह चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय कार्य है, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button