रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में तीन स्थानों पर होगा 45 से 51 फिट के रावण का दहन, रामलीला मैदान से निकलेगा विजय जुलूस, आतिशबाजी बनेगी मुख्य आकर्षण, मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि 

 

रायगढ़। रायगढ़ शहर में इस साल विजयादशमी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जहाँ तीन अलग-अलग जगहों पर रावण दहन की लगभग सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस बार के आयोजन में भव्य आतिशबाजी का नजारा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। रावण दहन का कार्यक्रम रात 8 बजे के बाद शुरू होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे।

सार्वजनिक रामलीला आयोजन समिति के प्रमुख दीपक पांडे ने बताया कि इस बार रामलीला मैदान में 51 फीट का रावण बनवाया गया है, यहां रावण दहन कार्यक्रम का 59वां साल है।  उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे विजय जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा। इसके बाद रामलीला के मंच पर राम रावण युद्ध होगा। रात करीब 9 बजे रावण के पुतले का दहन का कार्यक्रम होगा।

शहीद विप्ल्व त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में 45 फीट का रावण

चक्रधर नगर कला एवं सांस्कृतिक मंच के प्रमुख पंकज कंकरवाल ने बताया कि उनकी समिति ने शहीद विप्ल्व त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में इस बार 45 फीट उंचा रावण का पुतला बनवाया है। यहां रात 8.00 बजे रावण के पुतला का दहन मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।

उन्होंने बताया कि यहां रावण दहन का 14वां साल है। इस बार आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र होगा, जिसके लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुतला दहन के पश्चात रायगढ़ तथा बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा जस गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी।

 

नटवर स्कूल मैदान में रावण दहन

नटवर स्कूल मैदान में इस बार 47 फीट के पुतले का दहन किया जाएगा।इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

रायगढ़ में तीन स्थानों पर उमड़ती है हजारों की भीड़
रायगढ़ में रावण दहन के कार्यक्रम को देखने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

पहले यह भव्य आयोजन मुख्य रूप से रामलीला मैदान तक ही सीमित था। हालांकि, बाद में इसका विस्तार नटवर हाई स्कूल मैदान और शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम तक हो गया।

इस विस्तार के कारण अब लोगों को तीन अलग-अलग स्थानों पर इस पारंपरिक आयोजन और आतिशबाजी का आनंद लेने का अवसर मिलता है, जिससे भीड़ का वितरण होता है और उत्सव का माहौल और भी व्यापक बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds