छत्तीसगढ़

CG News: अंधविश्वास में 3 वर्षीय मासूम की दी थी बलि, गला काटकर धड़ जलाया, फिर 3 दिन बाद गाड़ दिया सिर

बलरामपुर। अंधविश्वास के चक्कर में पडक़र एक युवक ने 3 वर्षीय एक मासूम बच्चे की बलि दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 15 महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 1 अप्रैल 2024 की बताई जा रही है। अपने बीमार बेटे को स्वस्थ करने की सनक में आरोपी ने मासूम की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी बिस्किट का लालच देकर खेल रहे मासूम को अपने घर ले गया। इसके बाद चाकू से उसका गला काटकर अलग किया। फिर धड़ जला दिया। वह 3 दिन तक सिर को घर में छिपाकर रखा और चौथे दिन उसे नाले के पास गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बलि देने की बात स्वीकार की।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सबाग के सुलुंगडीह निवासी बिरेंद्र नगेशिया ने 6 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 3 वर्षीय पुत्र अजय नगेशिया  1 अप्रैल से लापता है। उसने बताया था कि 29 मार्च 2024 वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ महुआ बीनने झलबासा जंगल गया था।

फिर जंगल में ही झोपड़ी बनाकर डेरा डाले हुए था। 1 अप्रैल को वह प्राथमिक शाला सबाग में रसोइया का काम करने चला गया। जब शाम को लौटा तो उसकी पत्नी ने कहा कि वह नाला की ओर करेला सब्जी तोडऩे गई थी, उसके बाद से बेटा अजय डेरा के पास से खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया है।









































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button