रायगढ़

जशपुर में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने लगा ली फांसी, कई दिनों से गुमसुम और परेशान रहती थी, मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फांदे से उताराकर जांच में जुट गई। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को ग्राम मक्कापुर में रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, परिवारजनों के काम पर चले जाने के बाद बच्ची घर पर अकेली रहती थी। इसी अकेलापन के कारण कई दिनों से गुमसुम और परेशान रहती थी। गुरूवार को रोज की तरह मॉं के साथ पिता और बहन काम पर चले गए। इसके बाद नाबालिग बच्ची ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फांदे से उताराकर जांच में जुट गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button