धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

रायगढ़ November 29, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ताश के पत्तों से काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी; मौके से 10,300 रुपए नकद बरामद

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 10,300 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत यह कार्रवाई थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण कुमार गुप्ता (50 वर्ष), सत्यानंद जेना (57 वर्ष), अमित बेहरा (40 वर्ष) और सिद्धेश्वर सुरेन्द्र (28 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी रायगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।

10,300 रुपए नकद जब्त, जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ खेलने के स्थान से कुल 10,300 रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में चक्रधरनगर थाना के प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर सहित आरक्षक रूपराम पटेल, प्रशांत पंडा, रविन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र कुर्रे, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक और रोशन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: