रायगढ़ के डॉ. आर. पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग की नई सुविधा शुरू, पहले ही जटिल ऑपरेशन में 5.5 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला

रायगढ़ November 28, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ के डॉ. आर. पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग की नई सुविधा शुरू, पहले ही जटिल ऑपरेशन में 5.5 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला

रायगढ़ के डॉ. आर. पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग की नई सुविधा शुरू, पहले ही जटिल ऑपरेशन में 5.5 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला

 

रायगढ़। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्त्री रोग संबंधी जटिल समस्याओं के उपचार की दिशा में रायगढ़ स्थित डॉ. आर. पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की विशेष सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के प्रारंभ होने के साथ ही अस्पताल के स्त्री रोग विभाग ने अपने पहले ही जटिल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है।

एक महिला के अंडाशय (ओवरी) में बड़े आकार की सिस्ट होने की वजह से उसे रायपुर के लिए रेफर किया गया था। लेकिन महिला ने डॉ. आर. पटेल हॉस्पिटल में परामर्श लिया, जहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन प्रसाद ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। मरीज ने अस्पताल पर अपना विश्वास दिखाते हुए ऑपरेशन करवाने का निर्णय लिया। डॉक्टर और उनकी सहयोगी टीम ने ओवरी में विकसित विशाल आकार की ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया। इस जटिल सर्जरी को डॉ. कंचन प्रसाद (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय चौधरी (जनरल सर्जन), डॉ. आशुतोष अग्रवाल (एनेस्थीसिया), त्रिलोचन पटेल, रामेश्वर मालाकार एवं अन्य सहयोगी चिकित्सकीय टीम के साथ मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न किया।
मरीज के अंडाशय में बड़े आकार की सिस्ट विकसित हो गई थी, चिकित्सकीय जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों एवं उनकी सहयोगी टीम ने विशेष सावधानी और कुशलता के साथ सर्जिकल प्रक्रिया पूरी करते हुए 5.5 किलो के ट्यूमर को बाहर निकाला। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।

ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में होने वाली एक प्रमुख स्त्री रोग संबंधी समस्या है। सामान्यतः यह अंडाशय में तरल पदार्थ से भरी थैली के रूप में विकसित होती है। अधिकांश मामलों में सिस्ट छोटी होती हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इनका आकार काफी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को पेट में भारीपन, पेट का आकार बढ़ना, दर्द, असहजता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कई बार शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज करने से समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

इस प्रकार के बड़े आकार की ओवेरियन सिस्ट के ऑपरेशन में सर्जिकल कौशल, सावधानीपूर्वक योजना और पूरी टीम के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. कंचन प्रसाद एवं डॉ. अजय चौधरी ने अपनी सहयोगी टीम के साथ मिलकर इस सर्जरी को अंजाम दिया। यह उपलब्धि अस्पताल में नई शुरू की गई स्त्री रोग संबंधी उपचार एवं सर्जिकल सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाती है।

डॉ. आर. पटेल यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ में मेडिसिन, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल सर्जरी के साथ-साथ अब स्त्री रोग संबंधी उपचार एवं सर्जिकल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल का उद्देश्य रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जटिल बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े।

डॉ रूपेंद्र पटेल (मेडिकल डायरेक्टर) और डॉ अजीत पटेल (डायरेक्टर ) ने बधाई दी: अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की नई शुरुआत और इसके अंतर्गत किए गए पहले ही जटिल ऑपरेशन की शानदार सफलता पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. कंचन प्रसाद, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. आशुतोष अग्रवाल एवं पूरी ऑपरेशन थिएटर टीम को हार्दिक बधाई। हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रवासियों को आधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध हों, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ न लगानी पड़े। स्त्री रोग विभाग की इस नई सुविधा और पहले सफल ऑपरेशन ने हमारे इस संकल्प को और मजबूत किया है।

खबर शेयर करें: