Raigarh News:  कोयला लोड चलती ट्रक में लगी आग, ड्रायवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, दमकल की मदद से आग बुझाया गया, बड़ी घटना टली

रायगढ़ November 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News:  कोयला लोड चलती ट्रक में लगी आग, ड्रायवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, दमकल की मदद से आग बुझाया गया, बड़ी घटना टली

Raigarh News:  कोयला लोड चलती ट्रक में लगी आग, ड्रायवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, दमकल की मदद से आग बुझाया गया, बड़ी घटना टली

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। कोयला से भरी ट्रक में अचनाक से आग लग गई। इसकी जानकारी जब ड्रायवर को लगी, तो उसने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। आग को किसी तरह दमकल की मदद से बुझाया गया। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम तरीकबन साढ़े 5 बजे छाल से खरसिया की ओर कोयला लोड ट्रक आ रही थी। तभी जैसे ही वाहन देहजरी के पास पहुंची, तो अचानक से चलती ट्रक में आग लग गई।

आग धीरे धीरे वाहन के केबिन में पूरी तरह फैलने लगी, तब मौका पाकर ट्रक चालक वाहन से कूद गया। इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

कुछ घंटो में आग को बुझा लिया घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होने लगा। वहीं मामले की सूचना थाना व दमकल विभाग में दी गई।

ऐसे में पुलिस के जवान व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। जहां कुछ घंटो के बाद आग को बुझा लिया गया।

शाॅर्ट सर्किट से आग लगाने की संभावना इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शाॅट सर्किट से आग लगने की संभावना है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ड्रायवर भी सुरक्षित है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की रही है।

 

खबर शेयर करें: