Jashpur:  ऑपरेशन शंखनाद; गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, 7 मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

छत्तीसगढ़ November 26, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur:  ऑपरेशन शंखनाद; गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, 7 मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Jashpur:  ऑपरेशन शंखनाद; गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, 7 मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

 

जशपुर। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत मनोरा पुलिस ने ग्राम खरसोता जंगल के पास घेराबंदी कर 7 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पैदल हांककर ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को चौकी मनोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरसोता जंगल पुलिया के पास कुछ लोग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल ले जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को भैंस और गौवंशों को पैदल हांककर ले जाते देखा। पुलिस की कार्रवाई में मौके से 4 बैल और 3 भैंस सहित कुल 7 मवेशियों को बरामद किया गया। वहीं, एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी

पकड़े गए आरोपी से मवेशियों के परिवहन और स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी की पहचान बालेश्वर राम (38 वर्ष), निवासी ग्राम छतोरी, चौकी सोनक्यारी, जिला जशपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में चौकी मनोरा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी ने कहा- गौ तस्करी में शामिल किसी को नहीं बख्शेंगे

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करों पर लगातार नजर बनाए हुए है और मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया गया है। मनोरा क्षेत्र में कार्रवाई कर 3 भैंस और 4 गौवंशों को मुक्त कराया गया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौ तस्करी जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद आगे भी जारी रहेगा।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी मनोरा के सहायक उप निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर, रितेश भगत, अरविंद साय, संजीव कुजूर एवं नीलीन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: