रायगढ़: सेवा भारती समिति द्वारा ‘सेवा पुरोधा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ November 21, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़: सेवा भारती समिति द्वारा ‘सेवा पुरोधा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

रायगढ़: सेवा भारती समिति द्वारा ‘सेवा पुरोधा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

रायगढ़: सेवा भारती समिति द्वारा ‘सेवा पुरोधा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन
प्रगति कौशल प्रशिक्षण केंद्र को मिला इस वर्ष का ‘सेवा पुरोधा सम्मान’

रायगढ़, 18 नवंबर: समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा भारती समिति, रायगढ़ द्वारा बुधवार, 18 नवंबर को स्थानीय संघ कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’, कोतरा रोड में ‘सेवा पुरोधा सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया।
यह सम्मान समारोह अमर बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसके अंतर्गत रायगढ़ नगर में वर्ष भर समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक अग्रणी समाजसेवी संस्था को सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘सेवा पुरोधा सम्मान’ नगर की सक्रिय समाजसेवी संस्था ‘प्रगति कौशल प्रशिक्षण केंद्र ‘ को प्रदान किया गया। इस समिति की अध्यक्षा श्रीमती अन्नू साहू एवं सचिव श्रीमती मंजू शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ के साथ यह सम्मान ग्रहण किया। सेवा भारती समिति के पदाधिकारियों ने समिति द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान अमर बलिदानी कर्नल विप्लव सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर बलिदानी विप्लव त्रिपाठी जी की माताजी श्रीमती आशा त्रिपाठी जी एवं पिताजी श्री सुभाष त्रिपाठी जी रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सहनगर संघ चालक श्री संतोष टिंबरेवाल , प्रतिष्ठित व्यापारी जी श्री संजय बंसल जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह ठाकुर जी उपस्थित रहे।
इस विशेष कार्यक्रम के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया था इसके संयोजक सीए संजय अग्रवाल जी एवं सहसंयोजिका श्रीमती स्नेहा तिवारी जी रहीं।
इस अवसर पर सेवा भारती समिति के सचिव श्री चक्रधर पटेल जी, कोषाध्यक्ष श्री रवि सिंह, श्री रितेश सिंह, श्री भरत साहू , श्रीमती मनीषा दुबे , श्रीमती स्मिता सिंघल , सहित समिति के सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: