आज 4520 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

व्यापार November 20, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
आज 4520 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

आज 4520 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार 20 नवंबर को घरेलू बुलियन मार्केट में सोने का दाम 4520 रुपये तक कम हो गया। आज सोने का रेट 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। ये 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। यहां जानिये आखिर सोने के दाम में लगातार गिरावट क्यों आ रही है। देश के 10 बड़े राज्यों में सोने का दाम क्या है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या रहा सोने का रेट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.24 फीसदी गिरकर 3,676.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में 1.67 फीसदी की गिरावट आई और यह 3,679.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोने में क्यों आ रही है गिरावट?
आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। शादी का सीजन शुरू होने के बीच सोने की कीमतों में आई इस गिरावट पर खरीदारों की नजर है।

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की आशंका प्रमुख कारण हैं। अमेरिका में महंगाई लगातार ऊंची बनी हुई है। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर की बैठक में ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

ब्याज दरें बढ़ने पर सोने में निवेश का आकर्षण कम हो सकता है, क्योंकि सोने से निवेशकों को कोई ब्याज नहीं मिलता। दूसरी तरफ, डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इन दोनों वजहों से सोने की मांग पर असर पड़ रहा है।

अगर आप भी शादी के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और दूसरे बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का क्या भाव है।

1. दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,23,430 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,13,260 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव — 92,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

खबर शेयर करें: