बाबूलाल अग्रवाल को ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड समारोह दिल्ली में मिला अग्र गौरव सम्मान

छत्तीसगढ़ November 19, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
बाबूलाल अग्रवाल को  ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड समारोह दिल्ली में मिला अग्र गौरव सम्मान

बाबूलाल अग्रवाल को ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड समारोह दिल्ली में मिला अग्र गौरव सम्मान

रायगढ़ । विगत दिनों अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ दिल्ली पर आयोजितअग्र अलंकरण समारोह में रायगढ़ के समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल सहित 8 देशों की अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न अग्र प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड समारोह–2026 में बनारसी दास गुप्ता सेवा अवॉर्ड, भामाशाह अवॉर्ड, अग्र रत्न, अग्र विभूषण, अग्र श्री एवं अग्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल , श्रद्धेय गीता मनस्वी महामंडलेश्वर ज्ञानानन्द जी महाराज , राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल,राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वारा सभी प्रतिभाओं की सम्मानित किया गया। इसमें दुबई, बैंकॉक, संयुक्त राज्य अमेरिका , संयुक्त अधिराज्य , जापान, हांगकांग, सिंगापुर, इंडोनेशिया ,नेपाल की विभूतियाँ शामिल रही

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्माननीय व्यक्तित्व को पहचान दिलाना तथा उन्हे विशिष्ट सामाजिक योगदान हेतु सम्मानित करना रहा । ऐसे सम्मान समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को छत्तीसगढ़ में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों और आम जनता के हितों को देखते हुए बनाई और क्रियान्वित की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ पधारने का आमंत्रण दिया।

इस समारोह में गोपाल शरण गर्ग पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नई दिल्ली एवं सूरत से उमेश गुप्ता भूतपूर्व कमिश्नर प्रोविजन फंड भी उपस्थित रहे।रात्रि में हरियाणा सरकार से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा अवार्डी एवं समाज के अग्रणी पदाधिकारियों के साथ एक स्नेह भोज रखा गया। जिसमें अग्रवाल समाज के सभी अग्रणियों ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज को एकजुट करने पर चिंतन किया एवं सभी ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बाबूलाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में महाराजा अग्रसेन सम्मान 2026 से मुख्य अतिथि देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह के उपस्थिति में सम्मानित किया गया उनके इस दोहरे सम्मान पर उनके परिचितों और नाते रिश्तेदारों में प्रसन्नता देखी जा रही है और उन्हें बधाई देने वालों ने कहा कि यह उनके पिछले पांच दशकों के समाज सेवा का योग्य प्रतिफल है

खबर शेयर करें: