शोक संदेश : रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में लैलूंगा की अक्षरा मित्तल की मौत, 20 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का जीवनदीप
शोक संदेश : रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में लैलूंगा की अक्षरा मित्तल की मौत, 20 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का जीवनदीप
रायगढ़। राजधानी रायपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने लैलूंगा के मित्तल परिवार की खुशियां छीन लीं। लैलूंगा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं श्री ट्रेडर्स के संचालक महेश मित्तल की 20 वर्षीय बेटी अक्षरा मित्तल का मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से परिवार सहित पूरे अग्रवाल समाज और लैलूंगा नगर में शोक की लहर है।
लैलूंगा नगर की प्रतिष्ठित फर्म श्री ट्रेडर्स के संचालक श्री महेश मित्तल की होनहार बेटी अक्षरा मित्तल (20 वर्ष) का अल्पायु में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन आज दिनांक 17.11.26 दिन – मंगलवार को रायपुर में हो गया है।
होनहार प्रतिभावान अक्षरा मित्तल रायपुर में रहकर चार्टेड अकाउंटेंट की आर्टिकलशिप कर रही थी। बताया जा रहा है कि एम एम आई हॉस्पिटल की ऑडिट करने ही गयी थी स्कूटी में सवार को मोटरसाइकिल द्वारा ठोकर मारने से सड़क पर गिर गयी और पीछे से आ रही भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
श्रीहरि मृत आत्मा को बैकुंठलोक में अपने श्रीचरणों में वास दे और पूरे परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे…
