CG News: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ November 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

CG News: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

 

डोंगरगढ़। नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म एवं यौन शोषण करने के गंभीर मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2026 को थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर आरोपी भरत भूषण मेश्राम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता ने आरोपी पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, पीछा करने, अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, सामाजिक रूप से बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पीड़िता की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 609/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने पुलिस टीम के साथ आरोपी की पतासाजी की।

पुलिस ने आरोपी भरत भूषण मेश्राम (52 वर्ष), पिता हीरालाल मेश्राम, निवासी थाना चौक, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

डोंगरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराधों के विरुद्ध पुलिस की तत्परता का संदेश दिया गया है।

खबर शेयर करें: