Sarangarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत की मेड़ पर टूटकर गिरा था बिजली तार

रायगढ़ November 2, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत की मेड़ पर टूटकर गिरा था बिजली तार

Sarangarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत की मेड़ पर टूटकर गिरा था बिजली तार

सारंगढ़. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छर्रा में खेत में धान की फसल देखने गए 55 वर्षीय किसान बाबूलाल निषाद की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत की मेड़ पर बोर का एलटी बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। किसान अनजाने में उसके संपर्क में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई।

फसल देखने खेत पहुंचे थे किसान

जानकारी के मुताबिक, ग्राम छर्रा निवासी बाबूलाल निषाद (55), पिता रतन साहू, पेशे से किसान थे। रविवार सुबह वह अपने खेत में लगी धान की फसल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ पर बोर का एलटी बिजली तार टूटा हुआ पड़ा था। किसान की नजर टूटे तार पर नहीं पड़ी और वह उसके संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। फिलहाल सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें: