सूरजपुर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार पति-पत्नी की मौत, नाती घायल

छत्तीसगढ़ October 31, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सूरजपुर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार पति-पत्नी की मौत, नाती घायल

सूरजपुर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार पति-पत्नी की मौत, नाती घायल

सूरजपुर/ पकनी: सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी अंतर्गत ग्राम टइया में एक ट्रक की चपेट में आने से मोपेड में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मोपेड पर सवार एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद मोपेड ट्रक के अगले चक्का में फंस गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों शवों को भैयाथान अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल बालक को प्रारंभिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम केवरा निवासी देवनाथ यादव (55) एवं उसकी पत्नी मनबसिया बाई (49) अपने दामाद के घर ग्राम टइया मूंगफली फसल की खोदाई के लिए आए हुए थे।

शुक्रवार शाम दोनों अपने नाती आशीष यादव (10) के साथ मोपेड में करोटी-सलका मार्ग से आ रहे थे। जैसे ही वे कच्ची सड़क से मुख्य मार्ग पर पहुंचे सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। महिला व बालक टक्कर के बाद दूर जा गिरे लेकिन मोपेड चला रहा देवनाथ वाहन सहित ट्रक के सामने चक्का के नीचे आ गया।

गंभीर चोट लगने से पति-पत्नी की घटना स्थल पर मौत हो गई। बालक आशीष यादव को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया। सूचना पर चेंद्र चौकी प्रभारी सुमंत पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दंपती के शवों को वहां अस्पताल भेजा गया। दंपती की मौत से स्वजन सदमे में है।

खबर शेयर करें: