छत्तीसगढ़ के BJP विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने की थी मुलाकात

छत्तीसगढ़ October 30, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ के BJP विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने की थी मुलाकात

छत्तीसगढ़ के BJP विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने की थी मुलाकात

रायपुर। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक का माहौल है। दो दिन पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। नक्शेदेखें

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार चल रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बता दें कि डोमन लाल पहले बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

 

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक थे। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र में शोक की खबर है।

खबर शेयर करें: