CG News: घूमने के बहाने ले जाकर पत्नी पर बरसाए डंडे, मरा समझकर जंगल में छोड़कर भागा दूसरा पति, पहले पति ने निभाया फर्ज 

छत्तीसगढ़ October 26, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: घूमने के बहाने ले जाकर पत्नी पर बरसाए डंडे, मरा समझकर जंगल में छोड़कर भागा दूसरा पति, पहले पति ने निभाया फर्ज 

CG News: घूमने के बहाने ले जाकर पत्नी पर बरसाए डंडे, मरा समझकर जंगल में छोड़कर भागा दूसरा पति, पहले पति ने निभाया फर्ज 

 

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक विवाहित महिला को मारपीट कर अधमरे हालत में जंगल में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जहां अपने पति के घर से लगभग 6 महिने पहले भागी महिला ने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की और उसके दुसरे पति ने उसको घुमाने के बहाने ले जाकर जंगल में उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला को मरा समझ कर जंगल में छोडकर फरार हो गया। वहीं महिला के सिर पर गंभीर चोंट आई है। मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के झलियाडांड की रहने वाली महिला ने लगभग 6 माह पहले अपने पति और बच्ची को छोड़ दिया। वह बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू से मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों 6 माह तक बिना किसी को बताएं साथ रह रहे थे।

चरित्र शंका में महिला से की मारपीट
वहीं बीते दिनों राकेश साहू ने महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया। राकेश ने महिला ने चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट की। महिला को मरा समझ कर जंगल में छोड़ भाग निकला। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महिला को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया। वहां महिला का इलाज चल रहा है।

पहले पति ने थामा फिर से महिला का दामन
महिला ने अपने दुसरे पति राकेश साहू के उपर मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला का पहला पति बच्ची की खातिर महिला के साथ खड़ा नजर आया। और उसने कहा कि, महिला 6 महिने से गुमशुदा है, जिसकी शिकायत उसने बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: