Raigarh: रुपाली जग्गा के सुरों पर झूम उठा रायगढ़ रॉयल गरबा में उमड़ा उत्साह का सैलाब, होटल श्रेष्ठा में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का भव्य आयोजन, डीजे सोनल की धुनों पर थिरके गरबा प्रेमी
Raigarh: रुपाली जग्गा के सुरों पर झूम उठा रायगढ़ रॉयल गरबा में उमड़ा उत्साह का सैलाब, होटल श्रेष्ठा में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का भव्य आयोजन, डीजे सोनल की धुनों पर थिरके गरबा प्रेमी
रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा 19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में आयोजित ‘रॉयल गरबा 2026’ उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। पारंपरिक गरबा डांडिया की थाप, बॉलीवुड संगीत की मधुर धुनों और आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।
शहरवासियों ने परिवार और मित्रों के साथ आयोजन में शामिल होकर नवरात्रि की खुशियां साझा कीं। भव्य सजावट, लाइव म्यूजिक और मनोरंजन की विविध गतिविधियों ने शाम को यादगार बना दिया।
रुपाली जग्गा की गायकी ने बांधा समां
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका रुपाली जग्गा की प्रस्तुति रही। उनकी गायकी ने गरबा प्रेमियों में उत्साह का संचार किया और उपस्थित लोगों को संगीत की धुनों पर
झूमने के लिए प्रेरित किया। मुंबई की डीजे सोनल ने डिस्को डांडिया की धमाकेदार धुनों से माहौल को और जोशीला बनाया। दास साउंड की संगीत व्यवस्था और एंकर शिवम के मंच संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। सम्मानित अतिथियों में डीजी रोटे आलम सिंह रूपरा सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।