Raigarh: 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर

रायगढ़ October 13, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर

ai generate image

रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026/ जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय, गढ़उमरिया, रायगढ़ में 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर दोनों दिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, वे शिविर में उपस्थित होकर बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस पास बनवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। जिला परिवहन विभाग ने पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होकर बस पास सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

खबर शेयर करें: