Jashpur News: ढाबे के पीछे चल रहा था जुए का फड़, जशपुर में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 63 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त

छत्तीसगढ़ October 12, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: ढाबे के पीछे चल रहा था जुए का फड़, जशपुर में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 63 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त

Jashpur News: ढाबे के पीछे चल रहा था जुए का फड़, जशपुर में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 63 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त

जशपुर। जिले में जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव पुलिस ने मुड़ापारा गांव में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ फड़ की 63 हजार 470 रुपये नकद राशि और 52 पत्ती की ताश की गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबे के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 63,470 रुपये नकद और 52 पत्ती की ताश की गड्डी जब्त की। इसके बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

मुकेश यादव (45 वर्ष) — मुड़ापारा, पत्थलगांव

शरद बेहरा (38 वर्ष) — पाकरगांव

धनुमणि यादव (39 वर्ष) — पाकरगांव

मधुसूदन यादव (38 वर्ष) — करंगाबहाल

मोहम्मद फुल हसन (24 वर्ष) — मुड़ापारा

घनश्याम यादव (32 वर्ष) — कछार

दीपक बेहरा (34 वर्ष) — पाकरगांव

हरि जायसवाल (36 वर्ष) — पाकरगांव

मनोज अम्बस्त (45 वर्ष) — पाकरगांव

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, उप निरीक्षक विदवा राम यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश कोराम, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, अशोक नाग और आरक्षक आलोक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जुआ के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: एसएसपी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पत्थलगांव क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया है तथा उनके कब्जे से 63,470 रुपये और ताश की गड्डी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबर शेयर करें: