जशपुर जिले में 13 प्रशिक्षु एसआई समेत 26 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी ने जारी की सूची
जशपुर जिले में 13 प्रशिक्षु एसआई समेत 26 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी ने जारी की सूची
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसएसपी डाॅ लाल उमेद सिंह ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को थाना चौकियों में पदस्थ करते हुए 13 अन्य पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया हैं।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना-चौकी प्रभारी के रूप में स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे। पुलिसिंग एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।
ज्ञातव्य है कि पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेशानुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु जिला जशपुर को 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आबंटित किए गए हैं, जो वर्तमान में जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आज डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक ली।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनके आगामी दो माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थाना व चौकियों में पदस्थ किया गया है।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना
1.प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार चौरसिया-थाना सिटी कोतवाली जशपुर (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
2.प्रशिक्षु उप निरीक्षक नील मणि निषाद-थाना पत्थलगांव (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
3.प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा-थाना बगीचा (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
4.प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत-थाना कुनकुरी (थाना प्रभारी के अधीन प्रशिक्षण)।
5.प्रशिक्षु उप निरीक्षक माधुरी वर्मा-चौकी आरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
6.प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी मरकाम-चौकी मनोरा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभा
7.प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय प्रकाश-चौकी पंडरापाठ (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
8.प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोहन लाल मरकाम-चौकी सोनक्यारी (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
9.प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार-चौकी करडेगा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
10.प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका-चौकी ऊपरकछार (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
11.प्रशिक्षु उप निरीक्षक जितेंद्र साहू-थाना तुमला (थाना प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
12.प्रशिक्षु उप निरीक्षक विंबलेश्वरी मरकाम-चौकी कोल्हेनझरिया (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
13.प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेष नारायण दीवान-चौकी कोतबा (चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार)।
13 अधिकारियों का स्थानांतरण
1. निरीक्षक राकेश यादव थाना प्रभारी बागबहार- थाना प्रभारी सन्ना
2. उप निरीक्षक सुनील सिंह थाना प्रभारी दुलदुला- थाना प्रभारी बागबहार
3. उप निरीक्षक सतीश सोनवानी चौकी प्रभारी पंडरापाठ -थाना प्रभारी दुलदुला
4. उप निरीक्षक विवेक भगत चौकी प्रभारी मनोरा – थाना प्रभारी आस्ता
5. उप निरीक्षक अर्जुन यादव थाना प्रभारी आस्ता -थाना बगीचा
6. उप निरीक्षक बृजेश यादव चौकी प्रभारी कोतबा- चौकी प्रभारी दोकड़ा
7. सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी चौकी प्रभारी करडेगा- चौकी कोतबा
8. सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी आरा- चौकी पंडरापाठ
9. सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत चौकी प्रभारी ऊपरकछार- चौकी आरा
10. सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह चौकी प्रभारी सोनक्यारी- चौकी मनोरा
11. सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया – चौकी सोनक्यारी
12. सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें थाना कुनकुरी – थाना पत्थलगांव
13. सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो थाना पत्थलगांव – थाना कुनकुरी
