Vivo ने लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा AMOLED डिस्प्ले
Vivo ने लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा AMOLED डिस्प्ले
Vivo ने 10,200mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo Y600 सीरीज का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने हाल ही में Y600i और Y600k Turbo फोन को घरेलू मार्केट यानी चीन में उतारा है। अब इस सीरीज का Y600s Pro मॉडल लॉन्च किया गया है। यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
कितनी है कीमत?
Vivo Y600s Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। वीवो के इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 2699 यानी लगभग 38,500 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2999 यानी लगभग 42,500 रुपये है। इस फोन को मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टारी पर्पल और वास्ट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
8GB RAM + 256GB – CNY 2699 (लगभग 38,500 रुपये)
8GB RAM + 512GB – CNY 2999 (लगभग 42,500 रुपये)
Vivo Y600s Pro के फीचर्स
वीवो का यह फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले पर काम करता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ यानी 2800 x 1260 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स मिल जाएंगे। वहीं, डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन ऑन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।

Y600s Pro में कंपनी ने मीडियाटेक का डायमेन्सिटी 7300e चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 8GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। इसका मेन डिस्प्ले OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा।
Vivo Y600s Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300e
स्टोरेज 8GB RAM + 512GB
बैटरी 10020mAh, 90W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS 6
वीवो के इस फोन की सबसे खास बात इसमें मौजूद 10,200mAh की बैटरी है। फोन में सिंगल-सेल सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ कंपनी ने 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर यूज किया है। यह फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से इसे आप एक पावरबैंक की तरह यूज कर सकेंगे। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।