नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला, क्रीड़ा परिसर जगदलपुर में आयोजित शिविर में मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

छत्तीसगढ़ October 7, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला, क्रीड़ा परिसर जगदलपुर में आयोजित शिविर में मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला, क्रीड़ा परिसर जगदलपुर में आयोजित शिविर में मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026. समाज में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग नारायणपुर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर के कुशल निर्देशों के तहत जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर में आयोजित विशाल निःशुल्क दिव्यांगजन शिविर में जिले के 17 दिव्यांगजनों और आईईडी ब्लास्ट पीड़ितों को सहभागी बनाकर उनके जीवन को नया संबल प्रदान किया गया।

दो दिवसीय इस विशेष पुनर्वास शिविर के पहले दिन 05 अक्टूबर को आईईडी ब्लास्ट प्रभावितों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें एक पीड़ित को नया कृत्रिम पैर प्रदान किया गया तथा दो अन्य हितग्राहियों के पूर्व में लगे कृत्रिम पैरों की बारीकी से जांच कर उनमें आवश्यक सुधार किए गए। वहीं दूसरे दिन 06 अक्टूबर को 14 विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को आधुनिक उपकरण वितरित किए गए। इनमें से दो हितग्राहियों को कैलिपर्स सह-एल्बो, एक को नया कृत्रिम पैर, छह को जूता सपोर्ट उपकरण तथा एक दिव्यांगजन को बैसाखी सौंपी गई, जबकि शेष चार दिव्यांगजनों के पुराने उपकरणों की तकनीकी जांच कर उनका मेंटेनेंस किया गया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की इस संवेदनशील पहल से न केवल इन दिव्यांगजनों को शारीरिक स्वावलंबन मिला है, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता का एक नया विश्वास भी जगा है।

खबर शेयर करें: