CG: प्रसव के बाद नवजात शिशु गायब! कहां गया कुछ पता नहीं, प्रसव कराने वाली महिलाएं भी हो गई नदारद
CG: प्रसव के बाद नवजात शिशु गायब! कहां गया कुछ पता नहीं, प्रसव कराने वाली महिलाएं भी हो गई नदारद
बेमेतरा। 05 अक्टूबर 2026| छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले से नवजात के लापता होने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में अकेली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसकी मदद के लिए दो महिलाएं पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने कोई दवा पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
बेहोशी की हालत में उसका प्रसव कराया गया। जब महिला को होश आया तो उसके पास बच्चा नहीं था। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों ने जब पुलिस को घटना की जानकारी दी,तब पुलिस के अफसर भी सुनकर अवाक रह गए।
प्रसव पीड़ा के दौरान घर पहुंचीं दो महिलाएं
परिजनों के मुताबिक घटना 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय गर्भवती महिला घर में अकेली थी, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसकी आवाज सुनकर आसपास की दो महिलाएं मदद के लिए घर पहुंचीं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे कोई दवा पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया। बाद में जब महिला को होश आया तो घर में न तो दोनों महिलाएं थी और न ही नवजात बच्चा।
पति गया था बकरी चराने
महिला का पति बकरी चराने के लिए गया था। सास, ससुर और देवर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे गांव गए थे। महिला घर में अकेली थी। महिला के होश में आने के बाद जब नवजात के बारे में कुछ पता नहीं चला तब, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।