साइबर जागृति अभियान के समापन समारोह का समय बदला, अब दोपहर 1 बजे होगा आयोजन
रायगढ़
October 2, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
साइबर जागृति अभियान के समापन समारोह का समय बदला, अब दोपहर 1 बजे होगा आयोजन
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित “साइबर जागृति अभियान 2026” के तहत लघु फिल्म प्रतियोगिता के समापन एवं सम्मान समारोह के समय में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के स्थान पर अब कार्यक्रम 3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में होगा। समारोह में लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
