हिंदूवीर रामसिंह के समर्थन में उतरा सर्व हिंदू समाज, की जांच की मांग, राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री के नाम से अपर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
हिंदूवीर रामसिंह के समर्थन में उतरा सर्व हिंदू समाज, की जांच की मांग, राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री के नाम से अपर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
रायगढ़। बिलासपुर ने हुए साम्प्रदायिक दंगे को लेकर आज रायगढ़ के सर्व हिंदू समाज ने बाइक रैली निकाल कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच करने एवं ठाकुर रामसिंह के साथ न्याय किए जाने की मांग की गई है सुबह 11 बजे सभी समाज के लोग गांधी प्रतिमा पर इक्ट्ठे हुए और बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा व रामसिंह के समर्थन में ओर हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए पिछले दिनों बिलासपुर में 31 अगस्त को हुए एक विवाद में दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए थे जिसमें पेट्रोल पंप एवं घातक हथियारों के साथ फायरिंग तक कि गई थी ओर पुलिस पर जमकर पथराव कर टी आई सहित कई पुलिस वालों को घायल कर दिया गया था स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस ने अश्रु गैस एवं लाठी चार्ज कर किसी तरह लोगो को काबू में किया ओर उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही कर 30 लोगो को गिरफ्तार किया इनमें दोनों पक्षों के लोग शामिल थे हिन्दू पक्ष के लोगों का कहना था कि दूसरे पक्ष ने हिंसा की हिंदू तो सिर्फ अपनी रक्षा के लिए खड़ा था दूसरे पक्ष के लोगों ने ही पेट्रोल बम एवं फायरिंग की ओर पथराव किया लेकिन पुलिस तुष्टिकरण के कारण निर्दोष हिंदुओं पर भी कार्यवाही कर रही है ठाकुर रामसिंह का इस हिंसा से कोई लेना देना नहीं था फिर भी पुलिस ने उन्हें गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया है जो पूरी तरह अनुचित एवं गैर कानूनी है सर्व हिंदू समाज ने इसी मुद्दे को ले कर आज अपना विरोध प्रशासन के समक्ष दर्ज कराया और रामसिंह को न्याय देने की मांग की है रामसिंह को पुलिस ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव से पकड़ा था जहां से उसे बिलासपुर लाया गया ओर जेल भेज दिया गया उसके बाद से रामसिंह के समर्थन में हिंदू समाज एक जुट हो गया हैं ओर उसमें अक्रोश व्याप्त है ।
