जशपुर पुलिस ने 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ September 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 जशपुर पुलिस ने 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

 जशपुर पुलिस ने 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

 

जशपुर, 22 सितंबर 2026। जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहनों को भी जब्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.09.26 की रात्रि में सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुनकुरी की ओर से दो संदिग्ध पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा गया है, जिसे कि जशपुर होते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है, सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, पुलिस कप्तान जशपुर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही कर रात्रि करीबन 12.00 से 01.00 बजे के मध्य, चांपा टोली जशपुर के पास हाइवे में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान गौ सेवक भी पुलिस के साथ थे, तभी कुनकुरी की ओर से एक संदिग्ध पिकअप वाहन JH 07M 9843 आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें की दो संदिग्ध बैठे मिले, पूछताछ पर पिकअप में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम, क्रमशः आर्यन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम आगडीह महुआ टोली व राकेश राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पैकु थाना सिटी कोतवाली जशपुर का निवासी होना बताया, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली गई, तो उसमें चार नग गौ वंशों को लोड किया गया था, पुलिस के द्वारा जब संदिग्धों से उक्त गौ वंशों के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई तो उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस के द्वारा जब उक्त कार्यवाही की जा रही थी, इसी दौरान पीछे कुछ दूरी पर एक और संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG 13BB 8096 के चालक के द्वार पुलिस की देखकर उक्त पिकअप वाहन को छोड़कर, अंधेरे व जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो जाया गया, पुलिस के द्वारा उक्त फरार संदिग्ध आरोपी की पता साजी की जा रही है,। पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें भी चार नग गौ वंशों को भरा गया था, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से कुल 08 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, पी एस आई जितेंद्र, पी एस आई लक्ष्मी मरकाम, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक राम प्रताप यादव, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

खबर शेयर करें: