चक्रधर समारोह में कथक की प्रस्तुति देंगी अरण्या गोयल, अग्रवाल समाज में हर्ष

रायगढ़ September 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
चक्रधर समारोह में कथक की प्रस्तुति देंगी अरण्या गोयल, अग्रवाल समाज में हर्ष

चक्रधर समारोह में कथक की प्रस्तुति देंगी अरण्या गोयल, अग्रवाल समाज में हर्ष

आज शाम 5:15 बजे देंगी कथक की प्रस्तुति

रायगढ़। 41वें चक्रधर समारोह के प्रतिष्ठित मंच पर रायगढ़ अग्रवाल समाज की नन्ही प्रतिभा अरण्या गोयल अपनी कथक कला की विशेष प्रस्तुति देंगी। अरण्या की इस उपलब्धि से अग्रवाल समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। समाजजनों ने इसे रायगढ़ की उभरती प्रतिभा के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी से कार्यक्रम में पहुंचकर अरण्या का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

22 सितंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तुति
चक्रधर समारोह 2026 के तहत मंगलवार, 22 सितंबर को रामलीला मैदान, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अरण्या गोयल कथक नृत्य की विशेष प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में वे श्री शरद वैष्णव जी के सानिध्य में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का समय शाम 5:15 बजे बताया गया है।

संगतकारों के साथ देंगी प्रस्तुति
अरण्या की कथक प्रस्तुति में पदंत के लिए सुश्री निहीरिका यादव, गायन में विकास गोस्वामी और तबले पर दीपक साहू संगत करेंगे।

अशोक अग्रवाल की सुपुत्री हैं अरण्या
अरण्या गोयल रायगढ़ अग्रवाल समाज के अशोक अग्रवाल (ब्लू चिप) की सुपुत्री हैं। कम उम्र में ही कथक जैसी शास्त्रीय कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह के मंच तक पहुंचना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस प्रस्तुति को लेकर परिवार के साथ ही समाजजनों में भी खासा उत्साह है।

अग्रवाल समाज के सदस्यों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर अरण्या का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। समाजजनों का कहना है कि अपनी बेटी को मंच पर प्रोत्साहित करना उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही कला के प्रति उसके समर्पण को और मजबूती देगा।

खबर शेयर करें: