दुनिया के मंच पर भारतीय युवाओं का हुनर नई पहचान बनाएगा: नवीन जिन्दल
दुनिया के मंच पर भारतीय युवाओं का हुनर नई पहचान बनाएगा: नवीन जिन्दल
सांसद नवीन जिन्दल शंघाई में बढ़ाएंगे भारतीय हुनरमंद युवाओं का हौसला
वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026 में 63 कौशल श्रेणियों में भारत के करीब 70 युवा दिखाएंगे हुनर
जिन्दल स्टील आधिकारिक पार्टनर के रूप में निभा रहा अहम भूमिका
कुरुक्षेत्र, 21 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल शंघाई में आयोजित होने जा रही वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026 में भारतीय युवा कौशल चैंपियनों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं पहुंचेंगे। 22 से 27 सितंबर तक होने वाली इस वैश्विक प्रतियोगिता में टीम स्किल इंडिया के करीब 70 युवा 63 अलग-अलग कौशल श्रेणियों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में भारत पहली बार ड्रोन टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और डेंटल प्रोस्थेटिक्स सहित 11 नई आधुनिक तकनीकी कौशल श्रेणियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।
भारतीय युवाओं की इस वैश्विक उपलब्धि में जिन्दल स्टील आधिकारिक पार्टनर के रूप में उनके साथ खड़ा है। कौशल विकास, युवाओं को अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के क्षेत्र में नवीन जिन्दल लगातार सक्रिय रहे हैं।
सांसद नवीन जिन्दल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया के मंच पर भारतीय युवाओं का हुनर नई पहचान बनाएगा। भारत के युवा प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और मेहनत के दम पर दुनिया के हर मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं। वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता, हमारे युवाओं को वैश्विक स्तर पर अपनी कारीगरी और कौशल दिखाने का शानदार अवसर देता है।
उन्होंने कहा कि मैं शंघाई पहुंचकर इन युवा चैंपियनों का हौसला बढ़ाने और तिरंगे को वैश्विक मंच पर लहराते देखने के लिए उत्सुक हूं।कौशल विकास केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। भारतीय युवाओं की विश्वस्तरीय कौशल प्रतियोगिताओं में बढ़ती भागीदारी भारत की नई ताकत और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करती है।