Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रात में परिवार के साथ सोया था, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ September 19, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रात में परिवार के साथ सोया था, जांच में जुटी पुलिस

 Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रात में परिवार के साथ सोया था, जांच में जुटी पुलिस

 

रायगढ़/घरघोड़ा, 19 सितंबर। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेरम में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 29 वर्षीय युवक का शव घर के किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

मृतक की पहचान अजय कुमार चौहान (29 वर्ष), पिता स्व. संतोष कुमार चौहान, निवासी ग्राम टेरम के रूप में हुई है।

रात में परिवार के साथ सोया था युवक

परिजनों के मुताबिक, अजय रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। रात करीब 1 बजे परिवार में मौजूद 5 माह की बच्ची को पानी-पेशाब कराने के लिए उठाया गया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य दोबारा सो गए।

सुबह करीब 6 बजे उठने पर अजय कमरे में नहीं मिला। परिजनों ने घर में तलाश की तो वह किचन में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

खबर शेयर करें: