खारून नदी में डूबने से युवक की मौत : एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बाइक समेत गिरा, गांव में शोक का माहौल 

छत्तीसगढ़ September 18, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
खारून नदी में डूबने से युवक की मौत : एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बाइक समेत गिरा, गांव में शोक का माहौल 

खारून नदी में डूबने से युवक की मौत : एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बाइक समेत गिरा, गांव में शोक का माहौल 

 

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव की दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में खारून नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर की शाम ओदरागहन के पास हुआ। बताया गया कि, सुरेंद्र बाइक से नदी पर बने एनीकेट को पार कर रहा था, तभी तेज बहाव के कारण वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।

 लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रानितराई थाना पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आई। इसके बाद डीप डाइवर्स की सहायता से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सुरेंद्र का शव नदी से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तर्रागोंदी गांव में भी शोक का माहौल है। रानितराई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में हादसा
गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ वाटरफॉल घूमने और नहाने पहुंचा था। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला।

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक
मृतक की पहचान आदित्य चौधरी, निवासी रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने आदित्य का शव बरामद कर पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हादसे के बाद फिर उठे सुरक्षा के सवाल
गजपल्ला वॉटरफॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में गहरे पानी वाले स्थानों पर सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है। हादसे ने एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर शेयर करें: