प्रख्यात अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा (झब्बू) का निधन

रायगढ़ September 10, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
प्रख्यात अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा (झब्बू) का निधन

प्रख्यात अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा (झब्बू) का निधन

दो बार जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रहे

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ब्रजभूषण शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र थे

रायगढ़ टॉप न्यूज 10 सितंबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. ब्रजभूषण शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश कुमार शर्मा (झब्बू) का आज 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल में हृदय संबंधी बीमारी के उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता जगत, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्व. रमेश कुमार शर्मा प्रारंभ से ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली रहे। विद्यार्थी जीवन से ही विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि थी। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
वे रायगढ़ जिला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष भी रहे। अधिवक्ता समुदाय के हितों के लिए उन्होंने सदैव सक्रिय भूमिका निभाई तथा अपने सरल, सहज एवं मिलनसार व्यवहार के कारण सभी के बीच लोकप्रिय रहे।
उनका अंतिम संस्कार 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे रायगढ़ स्थित मुक्तिधाम, कायाघाट में किया जाएगा।
उनके निधन पर अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ॐ शांति।

खबर शेयर करें: