T

Uncategorized September 10, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news

वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा ‘झब्बू’ का निधन, अधिवक्ता जगत में शोक की लहर

रायगढ़। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री बृजभूषण शर्मा के बड़े सुपुत्र तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश कुमार शर्मा ‘झब्बू’ का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। उन्होंने स्थानीय मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

श्री रमेश कुमार शर्मा के निधन की खबर से अधिवक्ता जगत सहित शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा बृजभूषण शर्मा मार्ग, लाल टंकी रोड स्थित निवास से प्रातः 10 बजे निकाली जाएगी, जो कया घाट मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ॐ शांति।

खबर शेयर करें: