Raigarh:  नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी पुष्पेंद्र गोयल ने कोर्ट में किया सरेंडर 

रायगढ़ September 9, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh:  नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी पुष्पेंद्र गोयल ने कोर्ट में किया सरेंडर 

 Raigarh:  नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी पुष्पेंद्र गोयल ने कोर्ट में किया सरेंडर 

  हाईकोर्ट तक से झटका मिलने के बाद घुटने टेकने पर हुआ मजबूर, छाल पुलिस ने लिया रिमांड पर

छाल/रायगढ़। मामा और भांजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले जिले के सबसे चर्चित दुष्कर्म मामले का भगोड़ा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। महीनों तक पुलिस को चकमा देने और कानून की आंखों में धूल झोंकने वाले आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ अमित गोयल को जब कहीं से भी राहत नहीं मिली तो उसे आखिरकार घरघोड़ा न्यायालय के समक्ष सरेंडर करने पर मजबूर होना पड़ा। न्यायालय में आत्मसमर्पण के तुरंत बाद हरकत में आई छाल पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेते हुए रिमांड पर ले लिया है ताकि मामले से जुड़े हर पहलू का पर्दाफाश किया जा सके।

हाईकोर्ट से भी झटका पुलिस के चौतरफा प्रहार से टूटा मनोबल

​अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म का संगीन आरोप लगने के बाद से आरोपी पुष्पेंद्र गोयल लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने निचली अदालत से लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट तक अग्रिम जमानत पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। हालांकि वारदात की संगीनता और पुलिस के मजबूत पक्ष के आगे अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। कानून के दरवाजे बंद होते ही आरोपी के पास कोई रास्ता नहीं बचा।
​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छाल पुलिस और जिला पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जब आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को छकाता रहा तब पुलिस ने उस पर चौतरफा कसौटी कसी।

​भगोड़ा घोषित व इनाम की घोषणा

लगातार चकमा दे रहे आरोपी को अदालत के माध्यम से भगोड़ा घोषित कराया गया और उस पर नकद इनाम भी तय किया गया।
​बैंक खाते सीज व चल अचल संपत्ति पर शिकंजा आरोपी की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट्स सीज करा दिए और कुर्की जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली।

रिमांड पर छाल पुलिस खुलेंगे कई राज
​पुलिस की इस घेराबंदी और संपत्ति कुर्क होने के खौफ से आरोपी का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया जिसके चलते आखिरकार उसे घरघोड़ा कोर्ट पहुंचकर घुटने टेकने पड़े। छाल पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महीनों तक फरारी के दौरान उसे किन किन लोगों ने पनाह दी और मदद पहुंचाई।
​मामा भांजी के रिश्ते को तार तार करने वाले इस दरिंदे के सरेंडर होने से पीड़ित परिवार और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

खबर शेयर करें: