महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी और साई हेरिटेज में बैठक संपन्न
महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी और साई हेरिटेज में बैठक संपन्न
रायगढ़ 9 सितंबर : नगर के अग्र समाज में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। समाज की अग्रणीय संस्था श्री अग्रसेन सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार बैठके की जा रही है। महाराजा श्री अग्रसेन की 5150 वीं पावन जयंती को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने के उद्देश्य से स्थानीय फ्रेंड्स कॉलोनी एवं साई हेरिटेज कॉलोनी में अग्र बंधुओं की विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित बैठक के दौरान आगामी जयंती महोत्सव के सफल संचालन हेतु सर्वसम्मति से श्री भगवान गोयल को संयोजक तथा श्रीमती कविता अग्रवाल को संयोजिका मनोनीत किया गया। आगामी शोभायात्रा को विशेष एवं संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकार कर अनुमोदित किया।
फ्रेंड्स कॉलोनी से बैठक में मुख्य रूप से रामकिशोर जिंदल , प्रभाकर सिंघानिया, शुभम अग्रवाल, पवन बंसल, कन्हैया अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (गोडम), मनोज बंसल, सुनील कुमार डालमिया, अमन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, कविता अग्रवाल, जीतू डालमिया एवं बजरंग लाल अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
वही साई हेरिटेज कॉलोनी में आयोजित बैठक में जयंती कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन हेतु समाज के सदस्यों की सर्वसम्मति से तीन प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें श्री के. बी. गोयल, श्रीमती सीता अग्रवाल एवं श्रीमती ज्योति अग्रवाल को संयोजक व संयोजिका का दायित्व सौंपा गया।आयोजन संबंधी विचार-विमर्श
बैठक के दौरान अग्रसेन जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक सुझाव आमंत्रित किए गए। समाज के सभी परिवारों व बच्चों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
साई हेरिटेज से बैठक में संजय अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, के. बी. गोयल, पारस अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजेंद्र कुमार पोद्दार, पवन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीता अग्रवाल, पम्मी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, ललिता अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व अग्र बंधु उपस्थित रहे।