द मैथ्स प्लैनेट रायगढ़ के स्टूडेंट घृती पटेल ने 3 डिजिट 50 लाइन जोड़ घटाव करके बनाया इडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड
रायगढ़
September 8, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
द मैथ्स प्लैनेट रायगढ़ के स्टूडेंट घृती पटेल ने 3 डिजिट 50 लाइन जोड़ घटाव करके बनाया इडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड
रायगढ़ टॉप न्यूज 8 सितंबर। घृती पटेल ने 3 डिजिट 50 लाइन जोड़ घटाव किया एक प्रश्न को बनाने में 4 मिनट 30 सेकंड का समय लगा जिसका सही उत्तर 12710 आया । घृति पटेल ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया । घृति पटेल नवापारा डभरा से है पिता डॉ.खीरसागर पटेल और माता लक्ष्मी पटेल है अभी बस्तर में रहते है। बस्तर से अबेकस क्लास ऑनलाइन अटेंड करती है वहां का नेटवर्क इश्यू रहता है कम संसाधन और सुविधा होने के कारण बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ,लेकिन सपना बड़ा होना चाहिए, हर मुश्किल हालातों के लिए। घृति पटेल रोज स्कूल 26 किलोमीटर आना जाना करती है और कठिन परिस्थितियों में अपने आप को पॉजिटिव रखती है। द मैथ्स प्लैनेट के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार पटेल ने घृति पटेल और पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और भविष्य में प्रगति और उन्नति करने का आशीर्वाद दिया। द मैथ्स प्लैनेट के स्टूडेंट द्वारा बनाया गया चौथा इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड है।