रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर भीषण हादसा: तेतला पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर भीषण हादसा: तेतला पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
रायगढ़ टॉप न्यूज 8 सितंबर। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर तेतला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया और उसका सिर वाहन के चक्के के नीचे आकर कुचल गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जबकि पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे रायगढ़ से चंद्रपुर मार्ग पर तेतला पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र तकरीबन 30-35 के बीच होगी। जो बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया।
इससे बाइक सवार छिटककर रोड पर गिर गया, तभी भारी वाहन के चक्के के नीचे आने से उसका सिर कुचलकर गया और खून से लथपथ हालत में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी
तभी आसपास के लोगों ने जब हादसे को देखा तो वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त में जूटी हुई है।
पहले भी हो चुका हादसा
तेतला गांव के लोगों ने बताया कि इस रोड पर भारी वाहनों की रफ्तार निर्धारित गति से तेज होती है। जबकि रोड के किनारे कई गांव बसे हैं। वहीं तेतला पेट्रोल पंप व चौक के आसपास अक्सर दुर्घटनाएं घटित होते रहती है। करीब 4 माह पहले भी यहां ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई थी। युवक बाइक पर सवार होकर किरोड़ीमल जा रहे थे, तभी घटना घटित हुई थी।