Raigarh: रोटरी क्लब ग्रेटर ने शिक्षक दिवस पर किया गरिमामय आयोजन

रायगढ़ September 7, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: रोटरी क्लब ग्रेटर ने शिक्षक दिवस पर किया गरिमामय आयोजन

Raigarh: रोटरी क्लब ग्रेटर ने शिक्षक दिवस पर किया गरिमामय आयोजन

ज्ञान की ज्योति से गुरु ही करते हैं जीवन पथ को उजाला – – पुरुषोत्तम संजीवनी

 

रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सदस्यों ने विगत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का पावन पर्व बड़े ही आत्मीय भाव से मनाया। यह गरिमामय आयोजन क्लब के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के सान्निध्य में तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सूरज अग्रवाल और प्रमोद पटेल के विशेष मार्गदर्शन में शहर के स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय में किया गया।

दीप प्रज्वलन से शुभारंभ – – पूर्व सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनको सभी सदस्यों ने नमन् किया।

मंजिल तक पहुँचाते हैं गुरु – – क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवन भर गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। गुरु हमें अक्षर ज्ञान ही नहीं, जीवन जीने की कला सिखाते हैं। यदि गुरु का आशीर्वाद साथ है, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं। आज हम सभी शिक्षकों के चरणों में नमन कर उनके ऋण को स्मरण कर रहे हैं।वहीं उन्होंने कहा कि गुरु ही अपने ज्ञान की ज्योति से हमारे जीवन को सजाते हैं और मंजिल तक पहुंचाने के लिए अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं।

कॉलेज के प्राध्यापकों का सम्मान— वहीं सारगर्भित उद्बोधन के पश्चात अध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.के. मिश्रा एवं समस्त प्राध्यापकों को शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

इनका रहा योगदान – – आयोजन की सफल बनाने में संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव गिरधर खेमका, कोषाध्यक्ष उत्पल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, पूर्व सचिव नयन अग्रवाल, सूरज जायसवाल, मनीष अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, प्रमोद पटेल सहित सभी सदस्यों का बेहद सराहनीय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: