Raigarh News: लंच ब्रेक में दीवार फांदकर स्कूल में घुसे थे 6-7 बाहरी युवक, 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को बुलाकर किया हमला, CCTV से आरोपियों की पहचान

रायगढ़ September 7, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: लंच ब्रेक में दीवार फांदकर स्कूल में घुसे थे 6-7 बाहरी युवक, 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को बुलाकर किया हमला, CCTV से आरोपियों की पहचान

Raigarh News: लंच ब्रेक में दीवार फांदकर स्कूल में घुसे थे 6-7 बाहरी युवक, 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को बुलाकर किया हमला, CCTV से आरोपियों की पहचान

रायगढ़, 7 सितंबर 2026। शहर के चक्रधरनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लंच ब्रेक के दौरान 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने कक्षा 9वीं के 16 वर्षीय छात्र को कक्षा से बाहर बुलाया और दो लड़कों ने चाकू जैसे हथियार से उस पर हमला कर दिया। घटना में छात्र की कमर से नीचे चोट आई है।

 

7 सितंबर को दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में स्कूल के लंच ब्रेक के समय 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार को फांदकर स्कूल अंदर प्रवेश किये और कक्षा 9वी के छात्र (16 वर्ष) को कक्षा से बाहर बुलाये । इतने में दो लड़कों ने छात्र पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर वहां से भाग निकले । छात्र के कमर से नीचे चोट आयी है । स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज से छात्र पर हमला करने वाले दोनों लड़कों की पहचान स्पष्ट कर दोनों को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ में उनके साथ मारपीट के लिए साथ आये एक और लड़के को पकड़ा गया है । देर शाम तक तीन आरोपित पकड़े गये हैं, तीनों नबालिग हैं ।

तीन नबालिगों ने छात्र के साथ मारपीट करने के अपराध को स्वीकार किया है । प्रारंभिक पूछताछ में घायल छात्र के साथ इनकी पूर्व मित्रता और कुछ पहले झगड़ा विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है । घटना में घायल हुए छात्र की स्थिति सामान्य है फिलहाल उसका जिला अस्पताल रायगढ़ में ईलाज जारी है। अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है ।

घटना को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के आवेदन पर से चक्रधरनगर पुलिस मामले में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

खबर शेयर करें: