CG: में कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख से अधिक का माल जब्त

छत्तीसगढ़ September 7, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
CG: में कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख से अधिक का माल जब्त

CG: में कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख से अधिक का माल जब्त

  कांकेर. कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ नगदी भी जब्त की। आरोपियों द्वारा इतनी मात्रा में शराब ले जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया।

चिल्हाटी चौक पर घेराबंदी कर कार रोकी
बताया जा रहा है कि पांच और छह सितंबर की दरमियानी रात अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में सवार प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल एवं रोहित देवांगन के कब्जे से सात पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की एवं एक पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 132.360 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत 73,320 रुपयेहै।
25 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये नगद और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने शराब, नगदी, मोबाइल और कार समेत करीब 5 लाख 18 हजार 320 रुपये का सामान जब्त किया है।
 

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

खबर शेयर करें: