नवरात्र में गूंजेगा गरबा, 17 से 19 अक्टूबर तक खड़्ग धारिणी महोत्सव
नवरात्र में गूंजेगा गरबा, 17 से 19 अक्टूबर तक खड़्ग धारिणी महोत्सव
15 सितंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण, बालिकाओं और महिलाओं के लिए प्रवेश खुला
सेवा भारती के मार्गदर्शन में महिला समन्वय का आयोजन
रायगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेवा भारती समिति रायगढ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा खड़्ग धारिणी गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन: 17 ,18 एवं 19 अक्टूबर को: 15 सितंबर से प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।
सेवा कार्यों के लिए संपूर्ण राष्ट्र में अग्रसर सेवा भारती समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर त्रिदिवसीय खड़्ग धारिणी गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य हेतु मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा समिति का गठन किया गया है। भारतीय संस्कृति ,नारी शक्ति और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण को समर्पित इस आयोजन का यह लगातार चौथा वर्ष है।
महोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजिकाओं ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास , सांस्कृतिक जुड़ाव और मातृशक्ति का जागरण करना है। संयोजिकाओं ने यह भी बताया कि खड़्ग धारिणी गरबा का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता के बीच हमारी सनातनी परंपरा, मर्यादा और देवी उपासना के मूल भाव को जीवंत रखना है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह गरबा महोत्सव नवरात्रि की पावन तिथियां सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर 17, 18 एवं 19 अक्टूबर को आयोजित होगा। प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न पारंपरिक गरबा विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्रारंभ -15 सितंबर से नटवर स्कूल का प्रांगण में शाम 5 :00से 7:00 बजे से होगा। इसमें रायगढ़ नगर एवं आसपास की समस्त बालिकाएं ,युवतियां एवं महिलाएं इस प्रशिक्षण में भाग ले सकती है।
महिला समन्वय रायगढ़ ने नगर की सभी बालिकाओं युवतियों एवं महिलाओं से आग्रह किया है कि 15 सितंबर से प्रारंभ हो रहे इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस उत्सव को भव्य बनाने में हम सभी का सहयोग करें।