Raigarh News: कल से शुरू होगा “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव”, भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा आयोजन

रायगढ़ August 30, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कल से शुरू होगा “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव”, भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा आयोजन

Raigarh News: कल से शुरू होगा “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव”, भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा आयोजन

रायगढ़ 30 अगस्त : भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं धर्म-संस्कृति को समर्पित “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव” का भव्य आयोजन कल 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक होटल ट्रिनिटी, कोतरा रोड बायपास, रायगढ़ में किया जा रहा है। आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

आयोजन में वृंदावन से पधारीं राधा किशोरी जी के सानिध्य में भक्तिमय कथा एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में फूलों की होली, इत्र वर्षा, नित्य नाटिका एवं मयूर नृत्य जैसे विशेष आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि परिवार सहित भक्ति, संस्कार और हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ने का एक सुंदर अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में चार दिनों तक पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।

आयोजन समिति ने रायगढ़ शहर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि सभी श्रद्धालु समय निकालकर इस पावन आयोजन में सहभागी बनें और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

आइए, परिवार सहित पधारें और भक्ति, श्रद्धा एवं संस्कारों से सजे इस पावन आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाएं।

खबर शेयर करें: