Raigarh News: मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ की अनूठी पहल, निकली भव्य वॉकथॉन दौड़, देश भक्ति के नारों से गूंजा पूरा शहर

रायगढ़ August 30, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ की अनूठी पहल, निकली भव्य वॉकथॉन दौड़, देश भक्ति के नारों से गूंजा पूरा शहर

Raigarh News: मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ की अनूठी पहल, निकली भव्य वॉकथॉन दौड़, देश भक्ति के नारों से गूंजा पूरा शहर

कमला नेहरू पार्क से हेमू कालाणी, चौक तक हुआ भव्य मार्च पास्ट
रायगढ़/30अगस्त/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ द्वारा आज कमला नेहरू पार्क में एक भव्य वॉक-थॉन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के साथ युवकों ने भाग लिया सुबह सात बजे प्रारंभ हुई इस वॉकथॉन की शुरुवात संस्था की देश प्रेम की परंपरा के मुताबिक राष्ट्रगान के साथ हुई इसके बाद सफेद शर्ट एवं टी शर्ट पहने युवक युवतियों का विशाल जत्था एकता का संदेश देते हुए पार्क से हेमू कालाणी चौक के लिए निकला राष्ट्रीय एवं देश प्रेम के ओजस्वी गीतों के साथ 100 से भी ज्यादा प्रतिभागी कतार बद्ध हो कर “वाक करो स्वास्थ्य रहो” के प्रेरणादाई नारे लगाते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंचे जहां समाज सेवी एवं शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा ने अमर शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर तिरंगा माला अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया ओर परिक्रमा करते हुए वॉक-थॉन की यह दौड़ वापस कमला नेहरू पार्क में समाप्त हुई जहां सभी ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया रायगढ़ संस्कृति शाखा की यह विशेष पहचान है कि उनके हर कार्यक्रम के शुभारंभ और स्वागत में रामायण एवं हनुमान चालीसा भेंट की जाती है इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने रामयण एवं हनुमान चालीसा भेट कर उनका आध्यात्मिक स्वागत किया रामचंद्र शर्मा व महापौर जीवधन चौहान अग्रसेन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग व मुकेश क्लानोरिया रेखा महामिया के साथ विशेष सहयोग के लिए मार्निंग वॉकर सोसायटी के सदस्यों का संस्था ने बुके व रामायण भेट कर विशिष्ट सम्मान किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए संस्था की ओर से सभी के लिए अंकुरित मूंग, चने का हेल्दी सलाद के साथ चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही ​महिला एवं मातृशक्ति सदस्यों में अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू गोयल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता, आशा गोयल, रेखा जैन,राखी गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल (कुसुमरा), सुनीता अग्रवाल, कोमल अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल (कालिंदी कुंज) की विशेष उपस्थिति रही एवं ​सम्मानित पुरुष सदस्यों में सलीम नियारियां सरस गोयल, अनिल गर्ग, विमल मित्तल, शिव बापोडिया,संजय खेमका , दीपक अग्रवाल (डोरा), राजेश अग्रवाल (पिंटू), राजेश अग्रवाल (9995), विन्नू पालीवाल, लखीराम अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल (PD), विजय अग्रवाल, सुदेश पांडे, मुकेश अग्रवाल, सुनील मोदी और मीनू बोहिदार हेमंत गोयल मुकेश गोयल मनोज हुडा मुकेश आयुष ऑप्टिकल संजय (कालू) मनोज मित्तल विनोद ठाकुर पाल बाबू के साथ बड़ी संख्या में युवकों का विशेष सहयोग रहा

खबर शेयर करें: