रायगढ़ में दो सड़क हादसों में महिला और बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल, ढिमरापुर में कीचड़ के कारण फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में आई महिला; ओवरब्रिज पर ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर

रायगढ़ August 30, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में दो सड़क हादसों में महिला और बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल, ढिमरापुर में कीचड़ के कारण फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में आई महिला; ओवरब्रिज पर ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर

रायगढ़ में दो सड़क हादसों में महिला और बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल, ढिमरापुर में कीचड़ के कारण फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में आई महिला; ओवरब्रिज पर ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर

रायगढ़।  रायगढ़ जिला मुख्यालय में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में बुजुर्ग की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों में पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर की है। रविवार सुबह करीब 10 बजे 55 वर्षीय नंदकुमारी सिंह अपने पति के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इस दौरान सड़क पर जमा कीचड़ के कारण स्कूटी फिसल गई और नंदकुमारी सड़क पर गिर पड़ीं। तभी बगल से गुजर रहे एक ट्रक का पहिया उनकी चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर
दूसरी घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के पास स्थित ओवरब्रिज की है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय खूबचंद नायक, निवासी कुसमुरा, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि खूबचंद नायक रिटायर्ड शिक्षक थे। वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। घटना के बाद कुसमुरा गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: