Sarangarh News: स्कूल जाने निकली नाबालिग हुई थी लापता, शादी का झांसा देकर नाबालिग को नागपुर ले गया आरोपी, दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

Uncategorized August 24, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: स्कूल जाने निकली नाबालिग हुई थी लापता, शादी का झांसा देकर नाबालिग को नागपुर ले गया आरोपी, दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

Sarangarh News: स्कूल जाने निकली नाबालिग हुई थी लापता, शादी का झांसा देकर नाबालिग को नागपुर ले गया आरोपी, दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अगस्त 2026। सरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नागपुर ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

स्कूल जाने निकली नाबालिग हुई थी लापता
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को नाबालिग रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 15 जुलाई को सरिया थाने में गुमशुदगी एवं अपहरण का मामला दर्ज कराया गया।

22 अगस्त को सकुशल बरामद हुई पीड़िता
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिया पुलिस ने विशेष टीम गठित कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने 22 अगस्त को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कृष्णा यादव ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया और अपने साथ नागपुर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं
पीड़िता के बयान और मामले की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में सरिया थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक नर्मदा यादव, गीताराम भास्कर, अमृत केवट और महिला आरक्षक सविता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: