Sarangarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बस स्टैंड के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी

छत्तीसगढ़ August 22, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बस स्टैंड के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी

Sarangarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बस स्टैंड के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 अगस्त 2026। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरीपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलो 14 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के चार पैकेट बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में डोंगरीपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरनीपाली बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री के लिए खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार पैकेटों में कुल 4 किलो 14 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

मामले में डोंगरीपाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2026 दर्ज करते हुए धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवादी साहू, सहायक उपनिरीक्षक कुंवर टोप्पो, छोटेलाल सिदार, प्रधान आरक्षक रामदयाल, गजानंद पटेल तथा आरक्षक सुदर्शन राणा, किरण यादव सहित डोंगरीपाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गांजा, शराब, जुआ, सट्टा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबर शेयर करें: