रायगढ़

Raigarh: स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को लेकर निगम की पहल, महापौर ने वितरित की सुरक्षा किट, स्वच्छता दीदियों एवं सुपरवाइजरों को मिली आवश्यक सुरक्षा सामग्री

 















रायगढ़। नगर निगम द्वारा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड क्रमांक 28 स्थित पंजरी प्लांट MRF सेंटर में सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में एवं सभापति डिग्रीलाल साहू शामिल हुए।उन्होंने स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता सुपरवाइजरों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री वितरित की।इस दौरान हैंड ग्लव्स, गमबूट, एप्रॉन, साड़ी, जूते, आईडी कार्ड, टोपी एवं मास्क सहित अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की गई। सुरक्षा किट मिलने से स्वच्छता कर्मियों को अपने दैनिक कार्य के दौरान सुरक्षा में मदद मिलेगी।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से उन्हें आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।स्वच्छता कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में MIC सदस्य सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ बबुआ एवं त्रिवेणी डहरे भी शामिल रहे।इसके अलावा निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी तथा PIU के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button